वाराणसी की काष्ठकला और लकड़ी के खिलौनो में  शिल्पकला का विलक्षण उदाहरण देखने को मिलता है, जिसमे चमकदार और गहरे रंगों का प्रयोग किया जाता है |

Artisan Selling Wooden Toys in Varanasi Ghats
Artisan Selling Wooden Toys in Varanasi Ghats

इन खिलौनों को बनाने के लिए सफेदा, गूलर, और शीशम आदि पेड़ों की लकड़ी को उपयोग में लाया जाता है, और सबसे ख़ास बात यह है कि  लाख को पिघलाकर  इनको रंगा जाता है जिसकी विधि अत्यंत अद्भुत है| उनमे से सबसे बेहतरीन उदाहरण है लकड़ी का सिंदोरा जो एक हिन्दू स्त्री के विवाह और श्रृंगार का महत्वपूर्ण अंग है| आज की सहज शिल्प से पहले इन जटिल और अद्भुत कलाकृतियों को सराहा जाता रहा है और आज भी लोग इन्हें पसंद कर रहे है, साथ ही इन खिलौनों का निर्यात विदेशों में भी हो रहा है|

Artisan Coloring Wooden Toys
Artisan Coloring Wooden Toys

वाराणसी के कश्मीरीगंज और खोजवा क्षेत्र में इस शिल्पकला के शिल्पकार आपको काफी मात्रा में मिलेंगे जो पीढ़ियों से इस कला में संलग्न हैं |

Direction

Varanasi Videos

View all posts

Add comment